नौतनवा: अनन्या हॉस्पिटल में ड्रग इंस्पेक्टर की रेड, जांच में खुलीं कई परतें

महराजगंज के नौतनवा में एक अस्पताल पर अब कार्रवाई की तलवार लटक रही है। ड्रग इंस्पेक्टर की अचानक छापेमारी में ऐसी कई खामियां सामने आईं, जिसके बाद विभाग ने दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। अब लैब रिपोर्ट के बाद अस्पताल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 September 2026, 4:15 AM IST

Maharajganj: नौतनवा स्थित अनन्या हॉस्पिटल एंड फार्मा सेंटर में ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री और अस्पताल संचालन से जुड़े दस्तावेजों समेत कई बिंदुओं पर खामियां मिलने की बात सामने आई है। टीम ने कई दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बोले ड्रग इंस्पेक्टर

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मौके पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिले। वहीं, फार्मा में दवाएं सही रखरखाव में नहीं मिली।काफी सारी दवाएं बिखरी मिली जिनके उचित तापमान पर रखने के लिए फ्रिज की भी व्यवस्था नहीं पाई गई।इन सारी कमियों और ड्रग लाईसेंस भी नहीं दिखाने पर सारी दवाओं को सील कर दिया गया।वहीं तीन दिन के भीतर उचित दस्तावेज लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर वैधानिक कारवाई की जायेगी।

अनन्या हॉस्पिटल पर अब विभाग की नजर

कुछ दिन पहले मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

अनन्या हॉस्पिटल उस समय भी चर्चा में आया था, जब कुछ दिन पूर्व अस्पताल में एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और जांच के निष्कर्ष अलग विषय हैं।

महराजगंज में रामाश्रय विश्वकर्मा का BJP पर हमला, बोले- ‘PDA समाज का हो रहा उत्पीड़न’; 2027 के लिए बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र

सरकारी पद पर तैनाती के साथ निजी क्लीनिक चलाने का आरोप

मामले का एक और गंभीर पहलू यह है कि अस्पताल से जुड़े डॉक्टर पर सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन सीएचसी में अधीक्षक के पद पर तैनात होने के बावजूद नौतनवा में निजी क्लीनिक संचालित करने का आरोप लगाया जा रहा है। यदि यह आरोप सही पाया गया है।

देवरिया में जमीनों के खरीदार-बेचने वालों पर कस गया शिकंजा! DM के इस कड़े कदम से मची खलबली

रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

फिलहाल ड्रग इंस्पेक्टर की जांच में सामने आई खामियों और दवाइयों के सैंपल की लैब रिपोर्ट पर निगाहें टिकी हैं। रिपोर्ट और वैध दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ किस स्तर की कार्रवाई की जाती है।नौतनवा स्थित अनन्या हॉस्पिटल एंड फार्मा सेंटर का यह मामला अब जांच के घेरे में है।

Location :  Maharajganj

Published :  8 September 2026, 3:00 AM IST