
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची ADM की टीम,
Maharajganj: जिले के सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के बीच जिला प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। बाढ़ प्रभावित लोगों तक प्रशासन की मदद पहुंचाने के लिए अधिकारी और कर्मचारी लगातार गांवों में पहुंच रहे हैं।
इसी क्रम में सोहगीबरवा के बोथियाही, शिकारपुर समेत करीब आधा दर्जन बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलभराव, आवागमन और ग्रामीणों की स्थिति की जानकारी ली तथा राहत व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों को भोजन की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से सोहगीबरवा क्षेत्र में करीब आधा दर्जन स्थानों पर कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं। इन कम्युनिटी किचन के माध्यम से सैकड़ों बाढ़ प्रभावित लोगों को तैयार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
बाढ़ के कारण जिन परिवारों के सामने भोजन की व्यवस्था प्रभावित हुई है, उनके लिए यह राहत व्यवस्था लगातार संचालित की जा रही है।
अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार के नेतृत्व में राहत अभियान को गति दी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। जरूरत के अनुसार भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ के दौरान किसी भी प्रभावित परिवार को आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
महराजगंज में 17 वर्षीय किशोरी की मौत से हड़कंप, घर में फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव के कारण कई गांवों और बस्तियों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे हालात में प्रशासन की टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों की ओर से जलस्तर, आवागमन के रास्तों और प्रभावित आबादी की स्थिति की निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
महराजगंज में 17 वर्षीय किशोरी की मौत से हड़कंप, घर में फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
प्रशासन ने ग्रामीणओं से की अपील
कम्युनिटी किचन के संचालन से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। प्रशासन की टीम यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन की उपलब्धता बनी रहे। इसके साथ ही ग्रामीणों को जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 28 September 2026, 11:59 PM IST