Maharajganj Accident: सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

महराजगंज में बढ़ते सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे ताजा मामला फरेंदा थाना क्षेत्र का है, जहां बाजारडीह में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 April 2026, 2:55 PM IST

Maharajganj: महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद में परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार,नीरज यादव (25) पुत्र शुभनाथ यादव निवासी शैल्दह उर्फ कवल्दह,थाना पुरंदरपुर अपनी ट्रैक्टर लेकर फरेंदा की ओर आ रहा था। जैसे ही वह बाजारडीह के पास पहुंचा,अचानक ट्रैक्टर खराब हो गया। इसके बाद उसने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सड़क पार करने लगा।

महराजगंज में खौफनाक वारदात! युवक की पीट-पीटकर हत्या, 4 आरोपी हिरासत में

कार चालक मौके से फरार

इसी दौरान सोनौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार (संख्या UP 65 EU 0751) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Maharajganj: महराजगंज में आधा दर्जन सहायक विकास अधिकारीयो पर कार्यवाही की लटकी तलवार, डीएम के शख्त आदेश पर पंचायत विभाग में खलबली

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुरंदरपुर पुलिस ने कार संख्या के आधार पर संबंधित वाहन को रनियापुर के पास पकड़ लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Location :  Maharajganj

Published :  20 April 2026, 2:55 PM IST