UP Weather Alert: यूपी में कल बरसेगी आफत! 23 जिलों पर मंडराया मूसलाधार बारिश का खतरा, जानें IMD का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 6 सितंबर से प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 September 2026, 7:24 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बारिश तेज होने की संभावना है। रविवार 6 सितंबर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान भी आ सकता है।

भारी बारिश की संभावना वाले जिले

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। बिजनौर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, संभल और शाहजहांपुर में भारी बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें - सावधान! अगले 6 घंटे भारी, 17 राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत; मौसम विभाग ने जारी की इमरजेंसी चेतावनी

मौसम क्यों बदल रहा है?

मौसम में बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और मॉनसून ट्रफ लाइन है। जहां कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ रहा है, वहीं मॉनसून ट्रफ लाइन दक्षिण की ओर खिसक गई है और इसका असर उत्तर प्रदेश में महसूस किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी यूपी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को बस्ती राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कानपुर में लगातार 11 दिनों तक बारिश

कानपुर में बारिश के पैटर्न ने इस बार लोगों को हैरान कर दिया है। शहर में लगातार 11 दिनों तक बारिश हुई; 25 अगस्त से 4 सितंबर के बीच एक भी दिन ऐसा नहीं था जब बारिश न हुई हो। CSA वेदर स्टेशन के अनुसार, इन 11 दिनों में कुल 346.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसमें से अकेले 4 सितंबर को 109 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें - अगले कुछ घंटों में पलटने वाला है यूपी का मौसम! इन 22 जिलों में मंडराया बड़ा खतरा, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

दिल्ली जाने वाली उड़ानों पर असर

दिल्ली-NCR में भारी बारिश के कारण शुक्रवार को हवाई यातायात भी बाधित हुआ। दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। इनमें बेंगलुरु, लुधियाना, इंदौर और हैदराबाद से दिल्ली आने वाली उड़ानें शामिल थीं। मौसम की स्थिति में सुधार के बाद लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ानें रवाना की गईं।

Location :  Lucknow

Published :  5 September 2026, 7:24 PM IST