
लखनऊ विश्वविद्यालय
Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय (University of Lucknow ) में सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय प्रवेश प्रणाली के तहत समर्थ पोर्टल के जरिए 27 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की शुरुआत कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी अभ्यर्थियों के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (LURN) प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान ईमेल पर OTP सत्यापन के बाद प्रोफाइल पूरी करनी होगी और 100 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। भुगतान के बाद LURN नंबर जनरेट होगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।
Lucknow: मानवाधिकार आयोग सख्त, लखनऊ बीएसए पर 50 हजार का जमानती वारंट
LURN मिलने के बाद अभ्यर्थी अपनी पसंद के PG पाठ्यक्रम के लिए अलग से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया में प्रोग्राम चयन, शैक्षणिक विवरण भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करना शामिल है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि फॉर्म सबमिट करने से पहले प्रीव्यू ध्यान से जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
सीटों का विवरण (PG Courses 2026-27):
लखनऊ विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें निर्धारित की गई हैं—LLB (3 वर्ष): 352 सीटें
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई है।
Location : Lucknow
Published : 28 April 2026, 1:36 PM IST
Topics : admission Lucknow University PG Courses students