
लखनऊ में पीएम मोदी दौरा (Image Source: X)
Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को लखनऊ दौरे को लेकर राजधानी में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पीएम मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जबकि कुछ मार्गों से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जानना जरूरी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल भारत, कुशल भारत के पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट से शहीद पथ होते हुए गोमती नगर तक कुल 35 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन और नाकेबंदी रहेगी।
पीएम मोदी के दौरे के दौरान राजधानी में करीब 10 घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। पॉलिटेक्निक चौराहे से हजरतगंज की ओर लोहिया पथ के रास्ते जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा। ऐसे वाहन भूतनाथ, बादशाहनगर और निशातगंज होकर आगे जा सकेंगे।
Bareilly Accident: शादी से पहले सड़क हादसे ने छीनी खुशियां, बैंककर्मी समेत दो दोस्तों की मौत
कमता तिराहे से शहीद पथ पर जाने वाले वाहनों को अनुमति नहीं होगी। इस मार्ग से जाने वाले वाहन पॉलिटेक्निक चौराहा, चिनहट तिराहा और कठौता होकर आगे बढ़ सकेंगे। इसी तरह लोहिया पार्क चौराहे से आने वाले वाहनों को भी रास्ता बदलना होगा। ये वाहन पॉलिटेक्निक चौराहे से आगे की ओर जा सकेंगे।
लोहिया अस्पताल जाने वाले वाहनों के लिए बाएं तरफ के गेट नंबर-1 से जाने की व्यवस्था बताई गई है। इसके अलावा वाहन कठौता झील चौराहे से चिनहट तिराहा या हनीमैन चौराहा और हुसेड़िया चौराहे होकर भी आगे बढ़ सकते हैं।
शहीद पथ पर नो एंट्री के चलते वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। हुसेड़िया अंडरपास और हनीमैन चौराहे होकर वाहन आगे जा सकेंगे। वहीं हुसेड़िया से ग्वारी चौराहा और दयाल पैराडाइज होकर भी आगे बढ़ने का रास्ता दिया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे या सुल्तानपुर की ओर से आने वाले वाहन अहिमामऊ के बजाय जलसा रिसॉर्ट के सामने से किसान पथ होकर आगे जा सकते हैं। रायबरेली से आने वाले वाहनों को भी किसान पथ से आगे का रास्ता चुनने की सलाह दी गई है। गोमती नगर और अहिमामऊ के कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।
कानपुर और उन्नाव की तरफ से आने वाली गाड़ियों के लिए भी मार्ग बदला गया है। शहीद पथ बंद होने के कारण ये वाहन किसान पथ अंडरपास और दरोगाखेड़ा से किसान पथ होकर आगे बढ़ेंगे। स्कूटर इंडिया चौराहे से आने वाले वाहन भी शहीद पथ के बजाय किसान पथ का इस्तेमाल कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके साथ ही बसों और भारी वाहनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट से शहीद पथ होते हुए गोमती नगर तक 35 स्थानों पर डायवर्जन और नाकेबंदी की व्यवस्था की गई है।
प्रतापगढ़ में हाईवे पर फॉर्च्यूनर-स्कॉर्पियो की टक्कर से हड़कंप, 10 साल का मासूम गंभीर घायल
ऐसे में लखनऊ में शनिवार को यात्रा करने वाले लोगों को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहने वाले ट्रैफिक प्लान के मुताबिक अपना रास्ता तय करना होगा। खासकर गोमती नगर, अहिमामऊ, शहीद पथ और कार्यक्रम स्थल के आसपास जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का ध्यान रखना होगा।
Location : Lucknow
Published : 21 November 2026, 5:31 AM IST
Topics : lucknow route diversion lucknow traffic plan lucknow traffic update Lucknow News pm modi lucknow visit