
श्रद्धा दुबे मामले में एक्शन
lucknow: मॉडल श्रद्धा पुलिस के साथ आंखमिचौली खेल रही है। कभी वह पुलिस को सरेंडर करने का वीडियो भेजती है। तो कभी दोस्तों के साथ घूमने का वीडियो। अब रविवार को श्रद्धा का वीडियो सामने आने से पूरा पुलिस तंत्र सवालों के घेरे में आ गया है।
उसकी तलाश में नेपाल पहुंचीं पुलिस की तीन टीमें खाली हाथ लौट आई हैं। नेपाल में उसके छिपे होने की सूचना पर तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। रविवार को सामने आया श्रद्धा का वीडियो बयान लखनऊ का होने की चर्चा है।
श्रद्धा दुबे के मामले में आईपीएस विक्रांत वीर पर भी गाज गिरी है। उन्हें पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। इसके पहले इसी मामले में हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह लाइन हाजिर किए जा चुके हैं।
शिवा शर्मा की मौत के मामले में दस दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार देर रात पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में शामिल किया गया है। श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश के नेपाल सीमा या सलौनी बॉर्डर से भागने की आशंका पर पुलिस टीमें पूर्वांचल के जिलों में भेजी गई हैं। सलौनी बॉर्डर पर भी टीमें तैनात हैं।
रविवार दोपहर श्रद्धा, रश्मि और दानिश के हजरतगंज थाने में सरेंडर करने की अफवाह फैली। इसके बाद पुलिस और मीडिया की भीड़ जुट गई लेकिन सूचना गलत निकली। वहीं कोर्ट में भी सरेंडर किए जाने की बात सामने आई। दिनभर पुलिस की एक टीम कोर्ट परिसर में भी मौजूद रही।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नेपाल सीमा पर घेराबंदी बढ़ने के बाद आरोपी दोबारा भारत में दाखिल होकर दिल्ली भाग गए। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस अधिकारी आरोपियों के संभावित ठिकानों के बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
Location : Lucknow
Published : 19 October 2026, 12:42 AM IST