हिंदी
नहीं रहे सपा के दिग्गज नेता रामगोविंद चौधरी
Lucknow: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार को PGI लखनऊ में निधन हो गया। उन्होंने 74 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से समाजवादी पार्टी और सियासी गलियारे में शोक की लहर पैदा हो गई।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था और PGI में उनका इलाज जारी था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी जी का निधन, अत्यंत दुःखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/8GeCP8UcpT
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 25, 2026
रामगोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के बड़े चेहरों में शामिल रहे। वह लंबे समय तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे और बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा सीट से अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं और आठ बार विधायक रहे।
राम गोविंद चौधरी का सपा में बड़ा कद माना जाता है। चंद्रशेखर को राजनीतिक गुरु मानने वाले राम गोविंद चौधरी ने जनता पार्टी से अपने सियासी सफर का आगाज किया था। इसके बाद वह 2002 में तत्कालीन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के साथ आ गए।
मुलायम के साथ सपा की राजनीति करने वाले राम गोविंद चौधरी अखिलेश यादव के भी करीबी माने जाते हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में जब सपा को करारी शिकस्त मिली तो अखिलेश ने तमाम वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करते हुए उन्हें नेता विपक्ष की जिम्मेदारी देने का फैसला लिया। आठ बार के विधायक राम गोविंद चौधरी बलिया से आते थे।
रामगोविंद चौधरी के निधन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि उनके जाने से समाजवादी आंदोलन को बड़ी क्षति हुई है। बलिया से लेकर लखनऊ तक उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है।
आकाश के बाद अब ईशान आनंद की एंट्री! मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी, BSP की लखनऊ बैठक में पहुंचे भतीजे
रामगोविंद चौधरी का राजनीतिक जीवन कई दशकों तक फैला रहा। उन्होंने गांव, किसान और आम जनता से जुड़े मुद्दों को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया। उनके निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अनुभवी समाजवादी नेता का अध्याय समाप्त हो गया।
Location : Lucknow
Published : 25 September 2026, 10:34 PM IST