Site icon Hindi Dynamite News

लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, डॉक्टर समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां विदेशी महिलाओं का अवैध धंधा पकड़ा गया। पूरी खबर जानने के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट
Post Published By: Tanya Chand
Published:
लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, डॉक्टर समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां कुछ विदेशी महिलाएं अवैध धंधा चलाती हुई पकड़ी गई। बता दें कि अचानक सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने ओमेक्स न्यू हजरतगंज की पांचवीं मंजिल पर छापा मारा। तब यह बड़ी जानकारी का खुलासा हुआ। जिसके बाद महिलाओं को गिरप्तार कर लिया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान दो महिलाएं पकड़ी गई। इनमें से एक के खिलाफ उज्बेकिस्तान से लुकआउट नोटिस जारी है। मामले पर महिलाओं ने बताया है कि उन्हें डॉ. विवेक गुप्ता ने फ्लैट में जगह दी थी।

पुलिस ने एफआरआरओ टीम के साथ मारा छापा
बता दें कि थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद एफआरआरओ टीम के साथ गुरुवार देर रात फ्लैट नंबर-527 में छापा मारा। जिसके बाद दो महिलाएं गलत अवस्था में पकड़ी गईं। इस दौरान महिला के पास वैध दस्तावेज भी नहीं थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे उज्बेकिस्तान से हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में एक डॉक्टर समेत दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डॉक्टर की मौजूदगी में चल रहा था ये गंदा काम
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घिनौने काम में डॉक्टर विवेक गुप्ता की मौजूदगी में हुआ था। इस अवैध धंधे को करने के लिए उन्होंने महिलाओं की प्लास्टिक सर्जरी की थी। जिसके बाद वह भारत रह रही थी।

बता दें कि इस काम में उनका साथ त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा भई दे रहा था। एफआरआरओ टीम ने बताया कि डॉ. विवेक गुप्ता और त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

महिलाएं दो साल से हैं भारत
वहीं पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह भारत दो साल से रह रही है। जब वह दो साल पहले भारत आए थे तो उनका पासपोर्ट और वीजा खो गया था और उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की थी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। महिलाओं ने बताया कि पुलिस शिकायत करने में त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा ने उनकी मदद की थी।

Exit mobile version