
पल्लवी पटेल लखनऊ प्रदर्शन(Source: google)
Lucknow:आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच राजधानी लखनऊ की सड़कें शनिवार को अखाड़ा बन गईं। सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के नेतृत्व में 'अपना दल (कमेरावादी)' के करीब 2000 कार्यकर्ताओं ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। UGC के नए नियमों (Equity Regulations 2026) को लागू करने की मांग को लेकर हुआ यह प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब विधायक पल्लवी पटेल खुद ट्रेन के इंजन पर चढ़ गईं।
दोपहर करीब 12:30 बजे अपना दल (के) के कार्यकर्ता विधानसभा कूच करने के लिए इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका तो गुस्साए प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशन के अंदर घुस गए। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जोरदार नारेबाजी के बीच कई कार्यकर्ता ट्रैक पर उतर गए। देखते ही देखते पल्लवी पटेल इंजन पर चढ़ गईं और सरकार विरोधी नारे लगाने लगीं। करीब डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घसीटकर बसों में भरा और इको गार्डन भेज दिया।
कैसे धीरे-धीरे आरक्षण खत्म कर रही मोदी सरकार, डिंपल यादव ने समझाया
पल्लवी पटेल ने अब इस मुद्दे को सीधे जमीन पर उतार दिया है। उनका कहना है कि "भाजपा एक तीर से दो शिकार कर रही है- अदालत से रोक लगवाती है और बाहर अधिकार देने का ढोंग करती है।"
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता अनिल राज कोरी ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा, "आज रेल रोकी है, जरूरत पड़ी तो एयरपोर्ट पर ताला लगा देंगे। दलित-पिछड़ा वोट तो सबको देता है, लेकिन हक की बात पर सब चुप हो जाते हैं। हमारे लिए मुकदमे मेडल की तरह हैं, हम डरने वाले नहीं हैं।"
Location : Lucknow
Published : 9 May 2026, 5:09 PM IST
Topics : Apna Dal Kamerawadi Charbagh Railway Station Protest Pallavi Patel UGC Regulation 2026 UP Election 2027