
लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव
Lucknow: यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने एसआईआर(SIR) को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर भाजपा साजिश कर रही है। यह आरक्षण और लोगों के वोट के अधिकार को छीनने की साजिश है।
उन्होने चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग मिले हुए हैं। ये लोग SIR में आखिर इतनी जल्दी क्यों कर रहे हैं ये बड़ा सवाल है। दरअसल सरकार SIR के बहाने आरक्षण और वोट का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है।
LIVE Update: लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रेस वार्ता की खास बातें
राजीव राय की रिपोर्ट मिली है कि कोई अफ़सर सुनने को तैयार नहीं है.. घोसी लोकसभा से करीब 20,000 नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। इतना ही नहीं, कई BLO बिना ट्रेनिंग के ही काम पर भेजे जा रहे हैं।#AkhileshYadav… pic.twitter.com/u5718yloOb
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 29, 2025
उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी भी BLO के सहायक का काम कर रहे हैं जो एक साजिश है। उन्होने भाजपा पर आरोप लगाया कि ये लोकतांत्रिक तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। और संविधान का मखौल उड़ा रहे हैं।
LIVE Update: लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रेस वार्ता की खास बातें
➡️ चुनाव आयोग और भाजपा के लोग मिले हुए हैं
➡️SIR में आखिर इतनी जल्दी क्यों है, ये बड़ा सवाल है
➡️सफाई कर्मचारी भी BLO के सहायक का काम कर रहे हैं
➡️यह साजिश है, ये लोकतांत्रिक तरीके से काम नहीं कर रहे हैं… pic.twitter.com/G0zZZemOLS— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 29, 2025
सपा प्रमुख ने कहा कि SIR कार्य में लगे BLO पर वर्क प्रेशर अधिक है जिससे बीएलओ की मौत हो रहीं है। सरकार और आयोग बीएलओ पर प्रेशर क्रिएट न करे। राजीव राय की रिपोर्ट मिली है कि कोई अफ़सर सुनने को तैयार नहीं है। घोसी लोकसभा से करीब 20,000 नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। इतना ही नहीं, कई BLO बिना ट्रेनिंग के ही काम पर भेजे जा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि SIR में लगे BLO की सरकार पूरी मदद करे। उन्होने कहा कि SIR के दौरान मृतक BLO के परिवार की उनकी पार्टी पूरी मदद करेगी। उनकी पार्टी ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी।
Live: लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रेस वार्ता की खास बातें
➡️ SIR में लगे BLO की पूरी मदद करे विभाग और सरकार
➡️ SIR के दौरान मृतक BLO के परिवार की पूरी मदद करेगी सपा
➡️ सपा ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी #BigNews #AkhileshYadav #SamajwadiParty… pic.twitter.com/0QAFkTdpVi— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 29, 2025
भाजपा पर तंज कसते हुई उन्होने कहा उनके राज में माफिया पनप रहे है। एनकाउंटर माफिया, कफ सिरप माफिया, स्क्रैप माफिया, वसूली माफिया। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को सरकार की नीतियों की विफलता बताते हुए इसे देश के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने SIR को महा षड्यंत्र बताया और सभी से साजिश के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।
Location : Lucknow
Published : 29 November 2025, 2:18 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav bjp Election Commission Lucknow