मेरठ के होटल में गुरुग्राम से आई गर्लफ्रेंड; नाम बदलकर आशिक करता रहा बातचीत, फिर हुआ ये बड़ा खुलासा

मेरठ के ब्रह्मपुरी में युवक द्वारा पहचान छुपाकर युवती को होटल बुलाने का मामला सामने आया है। होटल पहुंचने पर युवती को युवक की असली पहचान का पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 29 May 2026, 2:22 PM IST

Meerut : ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक होटल में एक युवती ने युवक की असल पहचान सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दे दी। युवती का आरोप है कि युवक लंबे समय से गलत नाम बताकर उससे बातचीत कर रहा था और मिलने के लिए मेरठ बुलाया था। होटल पहुंचने के बाद जब युवती को युवक की असली पहचान का पता चला तो उसने तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

होटल में पहुंची पुलिस, युवती ने खोला दरवाजा

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम युवक और युवती ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एक होटल में रुके थे। करीब एक घंटे बाद पुलिस टीम होटल पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो युवती ने दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू की।

शुरुआत में युवक ने पुलिस को अपना दूसरा नाम बताया युवती ने तुरंत उसकी पोल खोल दी। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक का असली नाम बिलाल है। वह काफी समय से गलत पहचान बताकर उससे बातचीत कर रहा था।

Bureaucracy News: कौन हैं IPS विनायक गोपाल भोंसले? जिनकी चेतावनी से कांप उठा मेरठ का गैंगस्टर परिवार

गुरुग्राम की रहने वाली है युवती

युवक की पहचान सामने आने के बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि युवती गुरुग्राम की रहने वाली है। पुलिस ने तुरंत युवती के परिवार से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन रात में ही मेरठ पहुंच गए। इसके बाद वह अपनी बेटी को अपने साथ वापस लेकर चले गए। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस खंगाल रही युवक का रिकॉर्ड

ब्रह्मपुरी पुलिस अब आरोपी युवक बिलाल का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं पहले भी उसने इस तरह की घटना को अंजाम तो नहीं दिया है।

Location :  Meerut

Published :  29 May 2026, 2:16 PM IST