
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-गूगल)
Gorakhpur: गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। भगौरा निवासी कमला देवी ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके परिचित सर्वेश सिंह, राम अचल सिंह और सुनीता सिंह ने मिलकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। रिश्तों और भरोसे का फायदा उठाकर आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से जमीन के नाम पर बड़ा खेल किया।
मामले की जांच में सामने आया कि केशोपुर स्थित आराजी संख्या 194 को पहले सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में गिरवी रखकर लोन लिया गया। लेकिन जब समय पर कर्ज नहीं चुकाया गया, तो आरोपियों ने चालाकी से उसी जमीन का बैनामा पिता के नाम करवा लिया। इसके बाद उन्होंने उसी जमीन को दोबारा गिरवी रखकर SMFG इंडिया होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड से भी कर्ज हासिल कर लिया।
गोरखपुर में गैस संकट गहराया, जनता परेशान; कांग्रेस ने जांच की उठाई मांग
आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। बैंक और फाइनेंस कंपनी के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है। जब पहले बैंक की ओर से दबाव बनाया गया, तो आरोपियों ने कर्ज चुकाने और जमीन वापस करने का आश्वासन दिया। 3 जनवरी 2024 को कर्ज जमा कर नोड्यूज भी ले लिया गया, लेकिन इसके बावजूद मार्च 2025 में जमीन का संदिग्ध तरीके से बैनामा कर दिया गया।
मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक ने संपत्ति सीज करने की कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया कि एक ही जमीन को दो बार गिरवी रखकर बड़ी रकम हड़पी गई है। यह सुनकर पीड़िता के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
पीड़िता कमला देवी का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे की मांग की, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी।
गोरखपुर में सनसनीखेज खुलासा: ट्रक का ड्राइवर ही निकला चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के आदेश पर सहजनवां पुलिस ने सर्वेश कुमार सिंह, राम अचल सिंह, सुनीता सिंह और संबंधित फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
Location : Gorakhpur
Published : 9 April 2026, 7:24 PM IST