
पीड़िता पहुंची एसपी ऑफिस में (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Mainpuri: मैनपुरी में जमीन कब्जे को लेकर दबंगई का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। विरोध करने पर महिलाओं पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पूरे प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है।
जमीन विवाद से भड़की हिंसा
यह मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला भगी गांव का है। पीड़िता शिवभारती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसकी खरीदी हुई जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया। विरोध करने पर हिंसा की गई और महिलाओं के साथ मारपीट तक की नौबत आ गई।
मैनपुरी में पुलिस का सख्त एक्शन, अतिक्रमण हटाओ अभियान से सुधरी यातायात व्यवस्था
खरीदी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
पीड़िता के अनुसार उसने मौजा लहरा एमनीपुर स्थित गाटा संख्या 1036 की करीब 0.067 हेक्टेयर जमीन का बैनामा 16 दिसंबर 2024 को कराया था। बैनामा के बाद उसे जमीन का कब्जा भी मिल गया था और राजस्व रिकॉर्ड में उसका नाम भी दर्ज है। इसके बावजूद आरोप है कि 16 अप्रैल 2026 की सुबह गांव के कुछ दबंग लोग मौके पर पहुंचे और जबरन जमीन पर कब्जा जमा लिया।
झोपड़ी और खोखा डालकर कब्जा
पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने जमीन पर अवैध रूप से झोपड़ी और खोखा रख दिया और गूंटे गाड़कर पूरी जमीन पर कब्जा कर लिया। इस पूरी घटना के दौरान मौके पर तनाव बढ़ गया और लोग इकट्ठा हो गए।
विरोध करने पर महिलाओं पर हमला
जब पीड़िता और उसके परिवार ने इसका विरोध किया तो मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता की बुआ, सास और घर पर काम करने वाला एक युवक घायल हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मैनपुरी में फौजी की पत्नी का दर्द, न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला
वीडियो वायरल, पुलिस से कार्रवाई की मांग
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ईंट-पत्थर फेंकते और मारपीट करते लोग दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर जमीन को कब्जामुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Location : Mainpuri
Published : 17 April 2026, 5:41 PM IST