जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से कार्यवाही के निर्देश दिए।

सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
Kushinagar: जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से कार्यवाही के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद कुशीनगर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की वितरण व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखे जाने हेतु विभिन्न गैस एजेंसियों की जांच की गई। जांच के दौरान में सच्चिदानन्द बाबा एचपी गैस ग्रामीण वितरक, गैनही जंगल, तहसील खड्डा के स्टॉक में 63 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के लिए पत्र प्रेषित
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रकरण में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अनुमति उपरांत थाना खड्डा में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही संबंधित तेल कंपनी को मार्केटिंग डिसिप्लीन गाइडलाइन के अंतर्गत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।
पारदर्शी तरीके से गैस की आपूर्ति
जिलाधिकारी के माध्यम से जनपद के समस्त एलपीजी गैस वितरकों को निर्देशित किया जाता है कि उपभोक्ताओं को नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान
दिमागी बुखार एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में आगामी अप्रैल माह में संचालित किये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक) के सफल संचालन के उद्देश्य से प्रथम जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आज विकास भवन सभागार कक्ष में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी तथा स्वयंसेवी संस्था (WHO) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
साफ-सफाई, जल जमाव एवं कूड़ा-कचरा निस्तारण की व्यवस्था पर जिलाधिकारी का निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी तंवर द्वारा विभागवार/बिंदुवार निर्देश दिये गये कि पंचायतीराज विभाग जिला पंचायतीराज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, जल जमाव एवं कूड़ा-कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए लार्वीसाइड का छिड़काव खण्ड विकास अधिकारी (BDO) एवं ए०डी०ओ० (पंचायत) के माध्यम से कराया जाए। साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को अपने गांवों में जल जमाव का निस्तारण, साफ-सफाई, कूड़ा-कचरा प्रबंधन एवं लार्वीसाइड छिड़काव सफाई कर्मियों के माध्यम से अनिवार्य रूप से कराने के लिए निर्देशित किया जाए तथा उथले हैण्डपम्पों का चिन्हीकरण कर जनमानस को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
नगर विकास विभाग समस्त अधिशासी अधिकारियों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देशित किया गया कि जलभराव (Water Logging) एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हेतु नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, नालियों की सफाई, जलभराव स्थलों पर साप्ताहिक लार्वीसाइड छिड़काव तथा कार्ययोजना बनाकर नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार रोस्टर के अनुसार सायंकाल फॉगिंग कराई जाए। साथ ही सरकारी अस्पतालों, विद्यालयों, कार्यालय परिसरों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि संचारी अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशाओं के साथ गृह भ्रमण कर सहयोग प्रदान किया जाए। इस कार्य हेतु एम०ओ० आई० सी० एवं ब्लॉक स्तर पर तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।बेसिक शिक्षा विभाग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति के दौरान उन्हें पूर्ण आस्तीन के कपड़े पहनने हेतु प्रेरित किया जाए एवं शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। कृषि विभाग जिला कृषि अधिकारी को चूहा एवं छछुन्दर नियंत्रण हेतु कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
स्वास्थ्य विभाग समस्त जनमानस की आभा आई०डी० (ABHA ID) बनाए जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों की मॉनिटरिंग में क्षेत्रवार ड्यूटी निर्धारित करने को कहा गया। पशुपालन विभाग मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सूकर बाड़ों की नियमित साफ-सफाई, उन्हें आबादी से दूर स्थापित कराने तथा सूकर बाड़ों में मच्छररोधी जाली लगाने के निर्देश दिए गए।
Sonbhadra News: सोन नदी के किनारे मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
मॉनिटरिंग एवं नियंत्रण व्यवस्था मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संचारी अभियान अवधि के दौरान कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए सभी संबंधित विभागों से एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया, जो प्रतिदिन विभागीय गतिविधियों की सूचना उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे।हाई रिस्क क्षेत्रों की पहचान जनपद में हाई रिस्क क्षेत्रों की पहचान कर सघन अन्तर्विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सूचना एवं प्रचार-प्रसार सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान संपादित समस्त गतिविधियों की प्रतिदिन की फोटो एवं वीडियो संचारी ग्रुप पर अनिवार्य रूप से साझा की जाए तथा “क्या करें–क्या न करें” संदेश का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।
Sonbhadra News: अवैध गैस सिलेंडर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 सिलेंडर बरामद
जनजागरूकता कार्यक्रम दिनांक 01 अप्रैल 2026 को संचारी अभियान के साथ प्रारम्भ हो रहे बुद्धा इन्क्लेव महोत्सव को संचारी अभियान का आकर्षण बिंदु बनाते हुए उपस्थित जनमानस को रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अभियान को जनस्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।