
कुशीनगर में डीएम का सख्त एक्शन (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Kushinagar: जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं अपराध पर लगाम लगाने के लिए डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने सख्त कदम उठाते हुए 13 व्यक्तियों को “गुण्डा” घोषित करते हुए 06 माह की अवधि के लिए जिलाबदर किया है।
आदेश के अनुसार सभी निष्कासित व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे निष्कासन अवधि के दौरान जनपद कुशीनगर की सीमा के बाहर रहेंगे तथा जहां भी रात्रि विश्राम करेंगे, उसकी सूचना संबंधित थानाध्यक्ष को अनिवार्य रूप से देंगे। बिना न्यायालय की पूर्व अनुमति के कोई भी निष्कासित व्यक्ति जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।
जिन व्यक्तियों के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई है उनमें- अंकित पाण्डेय पुत्र सुनील पाण्डेय, निवासी वार्ड नं० 07 इन्दिरा नगर, कस्बा खड्डा, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर। रियाज पुत्र जलालुद्दीन, निवासी बसहिया बनवीरपुर, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर। गुड्डू पुत्र महन्थ यादव, निवासी सेमरिया बाजार, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर। परवेज आलम उर्फ सीसम पुत्र नैमुल्लाह, निवासी खैरटवा, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर।
कुशीनगर में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर डीएम की बैठक, दिए सख्त निर्देश…
गोरखनाथ मिश्र पुत्र गया मिश्र, निवासी रहसू, थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर। मनोज कुशवाहा पुत्र स्व० नथुनी कुशवाहा, निवासी जंगल बनवीरपुर, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर आफताब अली पुत्र इसहाक, निवासी कसेरा टोली, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर। अरविन्द यादव पुत्र जयप्रकाश यादव, निवासी सरगटिया करनपट्टी, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर। संदीप तिवारी पुत्र स्व० श्रीनाथ तिवारी, निवासी पटहेरवा टोला हतवा, थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर।
जोगेन्द्र उर्फ योगेन्द्र प्रसाद पुत्र मुख्या प्रसाद उर्फ मक्खा प्रसाद, निवासी पगरा पड़री, थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर। सुनील जायसवाल पुत्र सम्पत, निवासी बनकटा बाजार, थाना चौराखास, जनपद कुशीनगर। अभिषेक पुत्र हरेन्द्र, निवासी मिश्रौली, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर शामिल हैं। जिलाधिकारी ने आदेश की प्रति संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रेषित की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने हेतु इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी तथा अपराध एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध “शून्य सहिष्णुता” की नीति अपनाई जाएगी।
Location : Kushinagar,
Published : 1 May 2026, 7:29 PM IST