अच्छी खबर: कुशीनगर डीएम महेंद्र सिंह ने किया “जनता दर्शन ऐप” का शुभारंभ, जानें लोगों को कैसे मिलेगा फायदा?

जिलाधिकारी ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण में लगने वाले समय को काफी हद तक कम किया जाएगा। जहां पूर्व में शिकायतों के समाधान में लगभग 15 से 20 दिन का समय लगता था, वहीं अब नई व्यवस्था के तहत 3 से 5 दिनों के भीतर निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 21 April 2026, 9:23 PM IST

Kushinagar: सिविल सेवा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा “जनता दर्शन ऐप” का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह ऐप Durga Foundation की टीम द्वारा विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को तेज, सरल एवं पारदर्शी बनाना है।

कितने दिनों में होगा समस्याओं का समाधान?

जिलाधिकारी ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण में लगने वाले समय को काफी हद तक कम किया जाएगा। जहां पूर्व में शिकायतों के समाधान में लगभग 15 से 20 दिन का समय लगता था, वहीं अब नई व्यवस्था के तहत 3 से 5 दिनों के भीतर निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कुशीनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: कुशीनगर में बेगुनाह शिक्षक को मिली क्लीन चिट, पुलिस ने असली आरोपी को खोज निकाला

“जनता दर्शन ऐप” से क्या होगा?

उन्होंने कहा कि “जनता दर्शन ऐप” प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से शिकायतों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, त्वरित कार्रवाई एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी। Durga Foundation की टीम ने ऐप के निर्माण में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया है। जिससे अधिकारी एवं कर्मचारी आसानी से शिकायतों को दर्ज, ट्रैक और निस्तारित कर सकेंगे।

मौके पर कई अफसर मौजूद रहे

कुशीनगर को नई पहचान दिलाने की पहल, सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग का डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने किया भव्य स्वागत

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ऐप का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें, जिससे आम जनता की समस्याओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि ऐप का उपयोग प्रारंभिक रूप से एक माह तक ट्रायल बेसिस पर किया जाएगा।

Location :  Kushinagar

Published :  21 April 2026, 9:23 PM IST