
निचलौल थाना में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी
महराजगंज: जिले के निचलौल थाना परिसर में शुक्रवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे थाना परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जिससे वातावरण उत्सवमय हो गया।
जैसे ही रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की घोषणा हुई, पूरा परिसर ‘जय कन्हैया लाल की’ के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर पारंपरिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। भक्ति गीतों और कीर्तन की धुन पर भक्त भाव-विभोर होकर झूमते रहे।
थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और उन्हें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत होता है। साथ ही पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और गहरा होता है।
Location : Maharajganj
Published : 18 August 2025, 12:00 AM IST
Topics : artists Janamashtmi joyousness krishna janmashtami Maharajganj Maharajganj News nichlaul Nichlaul Police Station police station