
कोल्हई में बाजार से सड़क तक छुट्टा पशुओं का डेरा
Maharajganj: कोल्हुई कस्बे में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मुख्य सड़कों और बाजार के आसपास दिनभर पशुओं के झुंड मंडराते नजर आ रहे हैं। सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से वाहन चालकों के सामने दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
कस्बे की व्यस्त सड़कों पर छुट्टा पशु कई बार बीच सड़क पर ही बैठ जाते हैं। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। रात के समय इन पशुओं के सड़क पर होने से खतरा और बढ़ जाता है। कई बार वाहन चालक उन्हें बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर गिर भी सकते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि सड़क हादसों की आशंका कम हो और राहगीरों को राहत मिल सके।
Location : Maharajganj
Published : 17 August 2026, 11:52 PM IST
Topics : Kolhui News kolhui stray animals Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) road safety issue stray cattle on roads