महराजगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! तेजतर्रार थानेदार को हटाने के बाद, जानिए अब कोल्हुई थाने की कमान किसके हाथ में?

चार महीने बाद कोल्हुई थाने की कमान बदल दी गई है। तेजतर्रार पुलिसिंग के लिए चर्चित कुंवर गौरव सिंह को पनियरा भेजा गया, जबकि आलोक कुमार सिंह को नया थानेदार बनाया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 September 2026, 1:45 PM IST

Kolhui/Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग ने थानेदार की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। करीब चार महीने तक कोल्हुई थाने की कमान संभालने वाले कुंवर गौरव सिंह को अब पनियरा थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मिठौरा चौकी इंचार्ज रहे आलोक कुमार सिंह को कोल्हुई थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

तेजतर्रार पुलिसिंग के लिए चर्चा में रहे कुंवर गौरव सिंह

कुंवर गौरव सिंह की गिनती तेजतर्रार और ऊर्जावान थानेदारों में की जाती है। कोल्हुई में अपने कार्यकाल के दौरान उनकी सक्रिय पुलिसिंग को लेकर वह चर्चा में रहे। अब पनियरा थाने में उनके सामने नई जिम्मेदारियां होंगी।

आदि कैलाश की राह में अचानक थमी यात्रा, पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड से फंसे महराजगंज के दर्जनभर यात्री

नए थानेदार के सामने कई चुनौतियां

भारत-नेपाल सीमा से सटा कोल्हुई थाना क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ऐसे में आलोक कुमार सिंह के सामने तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बेहतर पुलिसिंग की चुनौती होगी।

महराजगंज में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों के बदले कार्यक्षेत्र, इन्हें मिली सदर कोतवाली की कमान

निष्पक्ष पुलिसिंग पर रहेगी नजर

इसके अलावा राजनीतिक एवं अन्य दबावों के बीच निष्पक्ष कार्रवाई करना भी उनके लिए अहम चुनौती मानी जा रही है। अब नजर इस बात पर होगी कि आलोक कुमार सिंह इन चुनौतियों के बीच कोल्हुई में पुलिसिंग का कैसा नया अध्याय लिखते हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  15 September 2026, 1:45 PM IST