कोल्हुई: बारावफात को लेकर महराजगंज पुलिस का बड़ा कदम, शांति और सुरक्षा को लेकर बनाई ये योजना

महराजगंज में आगामी बारावफात पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कोल्हुई थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की रणनीति तैयार की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 August 2026, 12:51 AM IST

Maharajganj: कोल्हुई थाने में आगामी बारावफात त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कोल्हुई थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की।

आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

बैठक के दौरान आगामी त्यौहार को लेकर क्षेत्र की शांति व्यवस्था पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही त्यौहार के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की बात कही गई।

महराजगंज में अफसर अब पढ़ाएंगे सफलता का मंत्र, DM-SP समेत 51 अधिकारियों की लगी ड्यूटी; जानिए किस अधिकारी को मिला कौन सा विद्यालय

समस्याओं की जानकारी लेने पर जोर

पुलिस ने लोगों से अपील की कि त्यौहार के दौरान किसी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

महराजगंज ARTO ऑफिस में RTO की रेड से मचा हड़कंप, ओवरलोडिंग ‘इंट्री’ के नाम पर लाखों की कथित वसूली पर उठा सवाल

शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि आगामी बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Location :  Maharajganj

Published :  23 August 2026, 12:45 AM IST