काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर अचानक गूंजी गोली! आखिर कैसे पीएसी जवान की कार्बाइन से चली फायरिंग?

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास पीएसी जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर अचानक फायरिंग हो गई। गोली पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे तीन लोगों को लगे, जिससे वे घायल हो गए। सभी घायलों की हालत सामान्य है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 July 2026, 11:12 AM IST
google-preferred

Varanasi: वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गेट नंबर-4बी के पास ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर अचानक फायरिंग हो गई। गोली सीधे किसी श्रद्धालु को नहीं लगी, लेकिन पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद लोगों की ओर उछल गईं। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

तीन लोग हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

फायरिंग की घटना में घायल हुए लोगों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को तत्काल मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सभी की हालत सामान्य है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

पत्थर से टकराने के बाद लगे छर्रे

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान पीएसी जवान की कार्बाइन से गलती से फायर हो गया। गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, बल्कि पत्थर से टकराकर उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद लोगों को लगीं। इससे मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।

अतीक अहमद का नाम लेकर रची गई करोड़ों की चाल! आखिर कैसे 1.20 करोड़ रुपये का हुआ खेल?

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मंदिर परिसर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। मौके से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।

Birthday Special: दो बार प्रधानमंत्री, फिर भी किराए के मकान में जिंदगी! गुलजारी लाल नंदा की अनकही कहानी

कार्बाइन से फायरिंग कैसे हुई, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला कार्बाइन से आकस्मिक फायरिंग का प्रतीत होता है। हालांकि, यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और कहीं सुरक्षा मानकों के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई। संबंधित पीएसी जवान से भी पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Varanasi

Published :  4 July 2026, 11:12 AM IST

Advertisement