कासगंज में शराब दुकान के पास संदिग्ध हालत में मिला शव, जेब में 650 रुपये और चोट के निशान

कासगंज के रेलवे रोड पर देशी शराब की दुकान के पास बुधवार देर रात 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को जेब से 650 रुपये, चेहरे पर हल्की चोट और हाथ पर 'धर्मेंद्र' नाम का टैटू मिला है। शिनाख्त और पोस्टमार्टम के जरिए जांच जारी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 November 2026, 11:51 AM IST

Kasganj: शहर के रेलवे रोड पर देशी शराब की दुकान के पास बुधवार देर रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान के लिए पुलिस ने हुलिया और कपड़ों का विवरण सार्वजनिक किया है।

किसी के सिर सजना था सेहरा, किसी के घर लौटने का था इंतजार; फतेहपुर में दो युवकों की मौत

पुलिस के अनुसार, 18 और 19 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 12:11 बजे रेलवे रोड स्थित देशी शराब की दुकान के पास युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो युवक के शरीर पर कोई गंभीर चोट का निशान प्रथम दृष्टया दिखाई नहीं दिया। हालांकि, उसकी बाईं भौंह के ऊपर और नाक के ऊपरी हिस्से पर चोट के हल्के निशान मिले हैं। पुलिस को मृतक की पैंट की दाहिनी जेब से 650 रुपये भी बरामद हुए हैं।

संदिग्ध हालत में मिला शव (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

मृतक की पहचान में सबसे अहम सुराग उसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में गुदा हुआ 'धर्मेंद्र' नाम है। युवक का कद करीब पांच फुट तीन इंच, रंग गेहुंआ और बाल छोटे व काले हैं। उसने काले-नीले रंग की चेकदार शर्ट और कत्थई रंग की पैंट पहन रखी थी। पैंट के अंदर डॉलर कंपनी का नेकर और शर्ट के नीचे लाल रंग की बनियान भी पहने हुए था।

महराजगंज: लक्ष्मीपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा में जुटे नए BDO, लापरवाही पर दी चेतावनी

पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत शराब के नशे की स्थिति में हुई हो सकती है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। कोतवाली पुलिस आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान कराने के साथ ही उसके परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Location :  Kasganj

Published :  19 November 2026, 11:51 AM IST