कासगंज में नगर पालिका का एक्शन, 50 मीटर सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

कासगंज नगर पालिका ने नदरई गेट पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 मीटर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में बुलडोजर से अवैध पक्की दीवार को ध्वस्त किया गया। नगर पालिका को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 August 2026, 3:56 PM IST

Kasganj: शहर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ नगर पालिका ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। नदरई गेट क्षेत्र में नगर पालिका की करीब 50 मीटर जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई पक्की दीवार को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इस दौरान नगर पालिका की टीम और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई

नगर पालिका को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नदरई गेट स्थित उसकी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायतों की जांच के बाद नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया और मंगलवार को अभियान चलाया गया।

Budaun: कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही कूद पड़ा चालक

गिराई गई पक्की दीवार

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर बनी अवैध पक्की दीवार को गिराकर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी जुटी रही।

दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी

कासगंज में बरपा प्रकृति का कहर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 3 बच्चे गंभीर; जानिये कैसे हुआ हादसा

अधिशासी अधिकारी ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि नगर पालिका की भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kasganj

Published :  4 August 2026, 3:56 PM IST