
हाथरस में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा (Img: Dynamite News)
Hathras: सावन की भक्ति और आस्था से सराबोर कांवड़ मार्ग पर रविवार को हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। एटा जिले के मूल निवासी और तीन बार के जिला पंचायत सदस्य श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज’ की ओर से सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में कासगंज-मथुरा मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुलिस लाइन से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। पुष्पवर्षा के दौरान मार्ग पर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे।
जानकारी के अनुसार, एटा के मूल निवासी एवं तीन बार के जिला पंचायत सदस्य तथा श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह 'सूरज' की पहल पर पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। इसके बाद सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में कासगंज-मथुरा मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए। श्रद्धालुओं ने भी इस पहल का उत्साह के साथ स्वागत किया।
सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि समिति पिछले करीब 50-55 महीनों से सेवा कार्यों में जुटी है। पिछले वर्ष भी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की इच्छा थी, लेकिन व्यवस्था नहीं बन सकी। इस बार यह सेवा अगसौली राधाकृष्ण मंदिर से कासगंज सीमा तक तथा एटा-टूंडला मार्ग पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा और समर्पण का छोटा सा प्रयास है।
हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने सूर्य प्रताप सिंह, अंकुर सिसोदिया और पूरी टीम के प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की पहल से प्रेरणा लेकर यह आयोजन किया गया है।
सूर्य प्रताप सिंह ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स और प्रशासनिक अमले का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से पुष्पवर्षा की व्यवस्था सुचारु रूप से पूरी हो सकी।
Location : Hathras
Published : 9 August 2026, 5:44 PM IST
Topics : hathras news Helicopter Pushp Varsha Kanwar Yatra 2026 Kanwariya Flower Shower Shravan Ganga Seva Samiti