Kanpur News: बच्चों को डांटने पर हुआ विवाद, गुस्साई महिला ने देवर पर किया जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को पारिवारिक विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के चाचा के घर खाना खाने जाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया। आरोप है कि बच्चों को डांटने और पीटने का विरोध करने पर महिला ने अपने देवर के निजी अंग पर हमला कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 October 2026, 2:01 AM IST

Kanpur: सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल बच्चे अपने चाचा के यहां खाना खाने गए थे, तभी बच्चों की मां ने उन्हें डांटा व पीट दिया। आरोप है जब परिजनों ने विरोध किया तो आगबबूला महिला ने अपने ही देवर के निजी अंग पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, फिलहाल परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, सजेती के एक गांव में रहने वाली महिला पर आरोप है कि उसने अपने देवर के निजी अंग को दांत से काटकर जख्मी किया। पीड़ित युवक के मुताबिक भाभी के बच्चे खाना खाने आये थे, जब छोड़ने गए तो आरोप है भाभी ने बच्चों को डांटना शुरू कर दिया।

Odisha Police Recruitment: ओडिशा पुलिस विभाग में निकली जॉब ही जॉब, जानिए आवेदन विधि

विरोध किया तो काट लिया

जब विरोध किया तो आरोप है महिला ने हमला कर दिया और देवर के प्राइवेट पार्ट को काट लिया। जिसमे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। इस घटना के बाद युवक के परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। वहां चिकित्सकों ने शुरुआती इलाज किया, बाद में उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने का निर्णय लिया गया।

हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे और क्या वजह रही, इस संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

PET Exam 2026: परीक्षा देने जा रहे हैं तो जान लें! बलिया-कानपुर के बीच स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा टाइम टेबल

वहीं इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने बताया कि प्रकरण की जानकारी पुलिस को मिली है। पीड़ित की पत्नी से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।

Location :  Kanpur

Published :  25 October 2026, 2:01 AM IST