Kanpur News: पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग में इतने घायल, इस वारदात का बड़ा खुलासा

जनपद कानपुर देहात की राजपुर थाना पुलिस ने बीती 5 व 6 मई की रात मुखबिर की सटीक सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग भी की, जिसमें थानाध्यक्ष राजपुर बाल-बाल बच गए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 May 2026, 2:09 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात की राजपुर थाना पुलिस ने बीती 5 व 6 मई की रात मुखबिर की सटीक सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग भी की, जिसमें थानाध्यक्ष राजपुर बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस हुई सक्रिय और फिर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना नंबर प्लेट की एक सफेद औरा कार में संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। नैनपुर पुलिया के पास कार रुकते ही चालक और उसके बगल में बैठा व्यक्ति खेतों की ओर भागने लगे, जबकि पीछे बैठे दो युवकों को मौके पर ही दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम देशराज (20) और अर्पित यादव (21) निवासी ग्राम कौरू थाना मंगलपुर बताया।

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश

भाग रहे दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग

भाग रहे अन्य दो बदमाशों का पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली थानाध्यक्ष के कान के पास से निकल गई। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह (25) निवासी जरिहा और अरुण (26) निवासी तिलक नगर, औरैया के पैर में गोली लग गई। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गोली लगने के बाद दूसरा बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

पकड़े गए चारों बदमाशों से पूछताछ के बाद हुआ खुलासा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि चारों बदमाशों ने 1-2 मई की रात राजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से तमंचे के बल पर जेवरात लूटे थे। पुलिस ने इनके पास से 2 तमंचे, कारतूस, 46,800 रुपये नगद, लूटे गए जेवर, लॉक कटर, सब्बल सहित वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है।

गोरखपुर में प्रधानजी की जान खतरे में…20 लोगों ने किया हमला, पुलिस ने कहा- हम दबंगों को छोड़ेंगे नहीं

चारों बदमाशों का आपराधिक इतिहास 

अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। अरुण पर 33, शिवम पर 4, देशराज व अर्पित पर तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  kanpur

Published :  6 May 2026, 2:09 PM IST