
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Kanpur: लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चल रहे विभिन्न आधारभूत संरचना कार्यों के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं। इन कार्यों के चलते कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें या तो आंशिक रूप से निरस्त की गई हैं या उनके मार्ग में परिवर्तन किया गया है। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है।
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस 15 मई से 23 जून तक केवल कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक ही आएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस भी इसी अवधि में कानपुर सेंट्रल स्टेशन से ही अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होगी। इस दौरान इस ट्रेन का लखनऊ तक संचालन नहीं किया जाएगा।
रेलवे ने ट्रेन संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया है। यह ट्रेन 18 और 25 मई, 1, 8, 15 तथा 22 जून को बाराबंकी-मलहौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल मार्ग से संचालित होगी और लखनऊ स्टेशन पर नहीं जाएगी।
रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, सप्ताह में इतने दिन चलेगी, देखिए समय सारिणी
इसी तरह ट्रेन संख्या 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस 17, 24 और 31 मई, तथा 7, 14 और 21 जून को बाराबंकी-मलहौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल मार्ग से चलाई जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन भी लखनऊ स्टेशन से होकर नहीं गुजरेगी।
ट्रेन संख्या 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस 15, 22, 29 मई और 5, 12, 19 जून को कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मलहौर-बाराबंकी मार्ग से चलाई जाएगी। वहीं, 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस 20, 27 मई तथा 3, 10 और 17 जून को बाराबंकी-मलहौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेगी और लखनऊ स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, राफेल-तेजस ने भरी उड़ान
रेलवे प्रशासन के अनुसार इसके अतिरिक्त भी लगभग पांच अन्य ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा, जिसके कारण उनका लखनऊ स्टेशन पर संचालन नहीं होगा। कुछ ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है और एक ट्रेन के विलंब से चलने की भी संभावना है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों के अपडेटेड शेड्यूल की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। आधारभूत संरचना कार्यों के कारण यह बदलाव अस्थायी हैं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू किए गए हैं।
Location : Kanpur
Published : 16 May 2026, 9:44 AM IST
Topics : Kanpur Lucknow Station Train Route Diversion train schedule change Veerangana Laxmibai Express