Kanpur Dehat News: सूने मकान में हुई चोरी की वारदात, CCTV में कैद संदिग्ध; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में पीएसी जवान के सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर का ताला तोड़कर जेवरात और घरेलू सामान लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान का दावा किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 4 August 2026, 2:59 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में बीती 2 और 3 अगस्त की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर घरेलू सामान और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह मकान का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घर के अंदर सामान बिखरा देखा और तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

PAC जवान के घर हुई चोरी की वारदात

पीड़िता रंजना दुबे, निवासी इंदिरा नगर, झींझक, ने मंगलपुर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में 28वीं वाहिनी पीएसी, इटावा में अस्थायी रूप से रह रही हैं। उनके अनुसार, 2 और 3 अगस्त की रात उनके बंद मकान में चोरी हुई, जिसमें घरेलू सामान के साथ जेवरात भी चोरी कर लिए गए।

चीखते रहे मासूम, फरिश्ता बने ग्रामीण…. कानपुर देहात में स्कूल वैन पलटने के बाद ऐसे बची 19 बच्चों की जान

सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुई चोर की पहचान 

पीड़िता का कहना है कि आसपास के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बाइक पर सामान ले जाते दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान झींझक के ओम नगर निवासी प्रद्युम्न दुबे के रूप में की है। इसके आधार पर पुलिस ने तहरीर के अनुसार संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को बनाया आधार

कानपुर देहात में CHO पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर पति के साथ भी हुई मारपीट

झींझक चौकी प्रभारी अवनीश वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संदिग्ध की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस चोरी गए सामान का विवरण जुटाने के साथ-साथ अन्य साक्ष्य भी एकत्र कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  4 August 2026, 2:59 PM IST