Kanpur Dehat News: संगठन सूची पर भाजपा में उठे सवाल, कार्यकर्ताओं में दिखी नाराजगी

हाल ही में कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी की गई जिला संगठन की नई कार्यकारिणी सूची को लेकर पार्टी के भीतर ही असंतोष उभरता नजर आ रहा है। कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस सूची पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 29 March 2026, 8:21 PM IST

Kanpur Dehat: हाल ही में कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी की गई जिला संगठन की नई कार्यकारिणी सूची को लेकर पार्टी के भीतर ही असंतोष उभरता नजर आ रहा है। कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस सूची पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। यह असंतोष न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खुलकर सामने आया है।

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की बैठक

इसी क्रम में रसूलाबाद विधानसभा के कस्बा रसूलाबाद के एक ढाबे में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत और पारदर्शी बनाने को लेकर चर्चा की गई। भाजपा नेता दिनेश मिश्रा ने कहा कि कुछ फैसले पार्टी के हित में नहीं दिख रहे हैं और ऐसे लोग संगठन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को साफ-सुथरा और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

एकजुट हुए बीजेपी के पुराने नेता और कार्यकर्ता

जिला संगठन की नई सूची जारी होने के बाद जहां नए पदाधिकारियों में उत्साह देखा गया, वहीं लंबे समय से जुड़े कार्यकर्ताओं ने खुद को उपेक्षित महसूस किया। कई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संगठन में पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे असंतोष बढ़ रहा है। भाजपा के जिला प्रतिनिधि अरविंद यादव ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और सभी को साथ लेकर चलना ही संगठन की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी और लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करना है।

आखिर औरैया पुलिस कैसे बनी प्रदेश में नंबर 1! जानें DIG के निरीक्षण में खुले सफलता के कौन से राज, पढ़ें खबर में

कार्यक्रम संयोजक सूर्य प्रताप सिंह ने भी चिंता जताते हुए कहा कि हाल के समय में बाहरी लोगों की बढ़ती भूमिका से संगठन का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो इसका असर भविष्य के चुनावों पर पड़ सकता है। बैठक में कई स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया।

Location : 
  • kanpur

Published : 
  • 29 March 2026, 8:21 PM IST