फतेहपुर में आम आदमी पार्टी की बैठक; 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति तय
आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार को लेकर ग्राम मदारीपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्य ने की और प्रांत उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहजहां के नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ।