Kanpur Dehat News: शिवली में शराब ठेके पर बड़ी चोरी, शटर काट लाखों की शराब व नकदी पार, CCTV भी ले गए चोर

शातिर चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे और करीब 1 लाख 88 हजार रुपये कीमत की शराब के साथ ही 9 हजार रुपये की नगदी पार कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 4 April 2026, 6:10 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात में इन दिनों बेखौफ चोरों का आतंक चरम सीमा पर है, आए दिन चोरी की वारदात से जनपद के लोग दहशत में हैं। ऐसी ही वारदात शिवली कोतवाली क्षेत्र के भेवान गांव से सामने आई है। जहां कंपोजिट शराब की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे और करीब 1 लाख 88 हजार रुपये कीमत की शराब के साथ ही 9 हजार रुपये की नगदी पार कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

शातिर चोरों ने शराब ठेके की दुकान को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन जय गोपाल ने बताया कि यह दुकान किरन सिंह के नाम से संचालित है। रोज की तरह रात में दुकान बंद कर दी गई थी, लेकिन सुबह जब वह पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। गिनती करने पर पता चला कि बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां और नकदी गायब है।

बेचारा का कसूर क्या था? कानपुर देहात में टीचर ने 17 वर्षीय लड़के को दी खौफनाक मौत, कारण जानने के लिए पुलिस परेशान

शातिर चोरों सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर को किया पार

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ ले गए, जिससे घटना की रिकॉर्डिंग तक नहीं मिल सकी। इससे साफ है कि चोर पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने आए थे।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

UP News: कानपुर देहात में युवक से साइबर ठगी, ऐसे मिले पैसे वापस, जानिए पूरा मामला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडे ने बताया कि शराब ठेके पर चोरी की घटना सामने आई है। मौके का निरीक्षण कर लिया गया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।

Location : 
  • Kanpur Dehat

Published : 
  • 4 April 2026, 6:10 PM IST