Kanpur Dehat: झींझक कांशीराम कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, मचा हड़कंप

कानपुर देहात के झींझक कांशीराम कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर बिजली विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 May 2026, 12:08 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: कानपुर देहात के झींझक कस्बे की कांशीराम कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊंची उठती देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। समय रहते कार्रवाई से क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया।

Location :  Kanpur

Published :  24 May 2026, 12:08 PM IST

Advertisement