
पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार (सोर्स- डीएन रिपोर्टर)
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाला मनीष राजपूत, जो झींझक सीएचसी में CHO के पद पर कार्यरत है, लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है।
महिला का आरोप है कि आरोपी उसके घर के सामने से गुजरते समय अक्सर अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। इसके अलावा वह अश्लील इशारे भी करता है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। महिला का कहना है कि इस तरह की हरकतों के कारण उसे अपने घर से निकलने में भी असहज महसूस होने लगा है।
यह भी पढ़ें-घर पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया सफर! 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर फरार हुई रहस्यमयी बस
पीड़िता के अनुसार, उसने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद उसके पति ने आरोपी से इस तरह की हरकतें बंद करने को कहा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर बीते शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए महिला के पति के साथ मारपीट कर दी।
यह भी पढ़ें-गोरखपुर में चेकिंग के दौरान मिला नाबालिग, पुलिस ने किया रेस्क्यू और फिर उठाया ये बड़ा कदम
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मंगलपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है। इस संबंध में मंगलपुर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह आरोप शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Kanpur Dehat
Published : 16 July 2026, 10:04 AM IST