Indian Railway: कानपुर से दिल्ली का सफर होगा और भी आसान, रेलवे ने सेंट्रल से आनंद विहार के बीच दैनिक मेल ट्रेन को दी मंजूरी

रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच दैनिक मेल ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। यह नई ट्रेन कानपुर और दिल्ली के बीच रात में सफर करने वाले व्यापारियों और नौकरीपेशा यात्रियों को एक बेहतरीन और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 September 2026, 4:08 PM IST

Kanpur: कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच दैनिक मेल ट्रेन चलाने को रेलवे ने मंजूरी दे दी है। ट्रेन संख्या 14153/14154 के रूप में संचालित होने वाली यह सेवा कानपुर और दिल्ली के बीच रात में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध कराएगी।

कितने बजे चलेगी ट्रेन

रेलवे के मुताबिक 14153 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल प्रतिदिन रात करीब 8:40 बजे कानपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं वापसी में 14154 आनंद विहार-कानपुर सेंट्रल मेल रात 11:25 बजे आनंद विहार से चलेगी और सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें - Kanpur Dehat News: आग की लपटों ने गरीब का सब कुछ तबाह कर दिया, पलभर में राख हुआ आशियाना

व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छी पहल

कानपुर एक प्रमुख औद्योगिक और कारोबारी शहर है। बड़ी संख्या में व्यापारी, नौकरीपेशा लोग और अन्य यात्री दिल्ली तथा एनसीआर क्षेत्र में आवागमन करते हैं। ऐसे में रात के समय मिलने वाली यह ट्रेन उनके लिए यात्रा की योजना को सुविधाजनक बना सकती है।

यह भी पढ़ें - Kanpur Murder Case: 17 दिन बाद पुलिस रिमांड में शालू, दो आरोपियों से पूछताछ; खुलेंगे कई राज?

इस दौरान स्टॉपेज भी रहेंगे, जिसमें मेल ट्रेन कानपुर से चलकर फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद समेत आठ जगह रुकेगी।

तारीख अभी फिलहाल निश्चित नहीं

नई सेवा को लेकर कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने भी रेलवे के स्तर पर नई ट्रेन की मांग को प्रमुखता से उठाया था। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब इसके संचालन की तैयारी है। हालांकि ट्रेन का नियमित संचालन किस तारीख से शुरू होगा, इसकी तारीख अभी रेलवे की ओर से निर्धारित व घोषित नहीं की गई है।

Location :  Kanpur

Published :  26 September 2026, 4:08 PM IST