
गिरफ्तार आरोपी (image: dynamite news)
Jhansi: में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उनके निशाने पर बैंक के एटीएम भी आ गए हैं। कचहरी परिसर जैसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश चोरी करने की कोशिश की गई। हालांकि, एटीएम तोड़ने वाले शातिर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। मामले को गंभीरता से लेते हुए नवाबाद थाना पुलिस ने कार्रवाई की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो बाल अपचारी साथियों को पुलिस निगरानी में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर की रात न्यायालय परिसर स्थित पीएनबी के एटीएम में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया था। घटना के बाद बैंक के मुख्य प्रबंधक सुनील दत्त की तहरीर पर थाना नवाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
महिला सहकर्मी पर चाकू से किया हमला, पुलिस और आरोपी के बीच जवाबी कार्रवाई में घायल आरोपी गिरफ्तार
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपियों में से तीन रेलवे ग्राउंड के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पठा रानीपुर निवासी 21 वर्षीय शाहरुख भी शामिल है। तलाशी के दौरान पुलिस को शाहरुख के कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इतना ही नहीं, पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस मामले में दो बाल अपचारियों को पुलिस निगरानी में लिया गया है।
चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
Kaushambi: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव,रोशनी की मौत के पीछे क्या है राज?
वहीं, अवैध तमंचे और बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पुलिस ने अलग मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में एसपी सिटी प्रीति सिंह और सीओ सिटी प्रिया सिंह के पर्यवेक्षण में नवाबाद पुलिस टीम ने भूमिका निभाई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी जेल मोहित कुमार, चौकी प्रभारी इलाइट अनुज कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। सवाल यह है कि कचहरी परिसर में लगे एटीएम तक पहुंचकर तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों ने इस वारदात को किस योजना के तहत अंजाम देने की कोशिश की थी और इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है। पुलिस की जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब सामने आएंगे।
Location : Jhansi
Published : 15 November 2026, 2:04 PM IST