झांसी-कानपुर हाई-वे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दरोगा गंभीर

झांसी-कानपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। यहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल दरोगा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 October 2026, 2:14 AM IST

Jhansi: झांसी- कानपुर नेशनल हाई वे-27 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार दरोगा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दरोगा राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस ने घायल दरोगा को मोठ ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहीं, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मोठ कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और उपचार की व्यवस्था कराई।
पूरा मामला मोठ कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-27 का है।

झांसी-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा

यूपी में रातों-रात 14 PCS अफसरों के तबादले, चुनाव से पहले 3 अधिकारियों को मिली खास जिम्मेदारी

 ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, झाँसी की ओर जाने वाले मार्ग पर अटरिया मोड़ से करीब तीन सौ मीटर आगे मोठ की तरफ यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दरोगा राजेंद्र सिंह वापस मोठ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दरोगा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की आवाजाही के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल दरोगा राजेंद्र सिंह को मोठ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर बताई गई।

लाठी-कुल्हाड़ी और कट्टे से लैस होकर मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला! झांसी में दिल दहला देने वाली घटना

मेडिकल कॉलेज रेफर

इसके बाद चिकित्सकों ने बिना देर किए उन्हें बेहतर इलाज के लिए झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही मोठ कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायल दरोगा के उपचार की व्यवस्था कराई और मामले की जानकारी ली।

Location :  Jhansi

Published :  23 October 2026, 2:04 AM IST