झांसी में हाई-वे किनारे छलक रहे जाम, नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम चल रहा मयखाना, विभाग मूकदर्शक

झांसी में हाई-वे किनारे संचालित एक कंपोजिट शराब की दुकान के बाहर कथित तौर पर मयखाना सजाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो ने न केवल दुकान के संचालन, बल्कि आबकारी विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 November 2026, 7:01 AM IST

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में शराब की दुकानों के संचालन और आबकारी विभाग की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 से सटी एक शराब की दुकान का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दुकान के बाहर टेबल लगाकर शराब परोसने का दावा किया जा रहा है।

हाईवे किनारे सज रहा मयखाना

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर दुकान के बाहर सर्विस रोड किनारे टेबल लगाकर शराब परोसे जाने का नजारा दिखाई दे रहा है। यानी हाईवे से सटे सर्विस रोड के किनारे ही मयखाना सजाने की व्यवस्था। शराब की बोतल चाहिए तो दुकान पर मौजूद, चखना चाहिए तो नमकीन हाजिर, ठंडा पानी चाहिए तो उसका भी इंतजाम। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कंपोजिट शराब की दुकान को किसने खुलेआम मयखाने में तब्दील करने की छूट दे रखी है?  

झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 से सटी शराब की दुकान

बेसमेंट में भी शराब पिलाने का आरोप

चर्चा तो यहां तक है कि दुकान के बेसमेंट में भी शराब पिलाने की व्यवस्था की जाती है। यदि ऐसा है तो क्या इसके लिए नियमानुसार अनुमति ली गई है? क्या कैंटीन का लाइसेंस मौजूद है? या फिर आबकारी विभाग की नाक के नीचे नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

नोएडा में मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 164 विदेशी नागरिक कराये मुक्त, पासपोर्ट जब्त कर बनाया बंधक

लाइसेंस और संचालन पर भी उठे सवाल

इतना ही नहीं, दुकान के संचालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लाइसेंस किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है, जबकि संचालन मनोज गुप्ता नामक व्यक्ति कर रहे हैं। आरोप है कि वह विभागीय अधिकारियों से रिश्तों और पहिचान का हवाला देकर अपना रसूख दिखाते हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

झांसी की बड़ी चोरी के तार महाराष्ट्र और गोवा से जुड़े, पुलिस के रडार पर पूरा नेटवर्क

आबकारी विभाग सवालों के घेरे में

अब सबसे बड़ा सवाल आबकारी विभाग से है—क्या वायरल वीडियो की जांच होगी? क्या दुकान के लाइसेंस, संचालन और कैंटीन की अनुमति की पड़ताल होगी? क्या हाईवे किनारे सजाए जा रहे मयखाने पर कार्रवाई होगी? या फिर रसूख के आगे विभाग की जिम्मेदारी भी बोतल में बंद होकर रह जाएगी?

Location :  Jhansi

Published :  27 November 2026, 6:55 AM IST