Jewar Road Accident: जेवर सड़क हादसे में महराजगंज के विकास की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

जेवर टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे में महराजगंज के 25 वर्षीय विकास कसौधन की मौत हो गई। मंगलवार को शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। विकास दिल्ली में नौकरी करते थे और अपने पीछे एक बेटी व बेटे समेत दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 September 2026, 10:52 AM IST

Maharajganj: जेवर टोल प्लाजा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में महराजगंज नगर के वार्ड नंबर 13 जय प्रकाश नगर निवासी करीब 25 वर्षीय विकास कसौधन की मौत हो गई। मंगलवार को जब विकास का शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दिल्ली में नौकरी करते थे विकास

विकास कसौधन पुत्र सत्यप्रकाश दिल्ली में एक निजी क्षेत्र में नौकरी करते थे। बताया गया कि वह कुछ समय के लिए अपने घर महराजगंज आए थे। रविवार को वह दोबारा दिल्ली में अपने काम पर लौट रहे थे। इसी दौरान जेवर टोल प्लाजा के पास उनकी कार भीषण हादसे का शिकार हो गई।

हादसे में विकास के साथ जा रहे अधिवक्ता रितेश पांडेय समेत चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रोते बिलखते परिजन (Source: Dynamite News)

शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

विकास की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया था। मंगलवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई।

लोग परिवार को ढांढस बंधाते रहे, लेकिन जवान बेटे को खोने का दर्द परिजनों के लिए असहनीय बना हुआ है।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विकास अपने पीछे एक बेटी और एक बेटे समेत दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पिता की अचानक मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बच्चों और परिवार की स्थिति देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

महराजगंज के 4 लोगों की दिल्ली सड़क हादसे में मौत, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पिता-पुत्र समेत कसौधन और विजय की भी गई जान

अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे परिजन

हादसे के बाद से ही विकास के परिवार में शोक का माहौल है। मंगलवार को शव घर पहुंचने के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जेवर टोल प्लाजा के पास एक साथ चार लोगों की मौत ने इस हादसे को बेहद दर्दनाक बना दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Location :  Maharajganj

Published :  1 September 2026, 10:52 AM IST