जौनपुर में बड़ा सड़क हादसा: वाराणसी ट्रिप से लौट रही छात्रों की बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में वाराणसी से शैक्षणिक भ्रमण कर लौट रही छात्रों से भरी एक प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा गई। बस में 35 छात्र और 10 स्टाफ सवार थे, जिनमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 November 2026, 9:02 AM IST

Jaunpur: वाराणसी से शैक्षणिक भ्रमण पूरा कर लौट रहे स्कूली बच्चों की बस बुधवार रात उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज इलाके में तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में बस में सवार 20 से अधिक छात्र और स्टाफ सदस्य घायल हो गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह हादसा प्रतापगढ़ जिले के जहानाबाद स्थित एक स्कूल के छात्रों के साथ हुआ। जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 35 छात्र और लगभग 10 स्टाफ सदस्य सवार थे। सभी छात्र वाराणसी में ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी रात के वक्त यह अनहोनी हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

फोन पर पुलिस की वर्दी का रौब दिखाया फिर खाली करा दिया बैंक खाता! प्रयागराज में बड़ा खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं जिनका इलाज जारी है।

अस्पताल में घायलों को किया गया भर्ती, जानकारी देते अधिकारी (सोर्स-एक्स)

इस दुर्घटना के बाद बच्चों के परिजनों में भारी चिंता और आक्रोश का माहौल है। रात के समय लंबे सफर के दौरान वाहनों की रफ्तार और ड्राइवरों की थकान जैसे मुद्दे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ या बस में किसी तकनीकी खराबी के कारण।

Deoria: बिहार से आकर देवरिया में करता था बाइक चोरी! आरोपी के पास मिलीं 5 मोटरसाइकिलें

Location :  Jaunpur

Published :  5 November 2026, 9:02 AM IST