UCC से लेकर MLC चुनाव तक; मैनपुरी में जयवीर सिंह ने खोले सियासी पत्ते, जानिए क्या बोले

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी में विभिन्न मुद्दों पर बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी 'अंगद का पैर' है जो किसी के हिलाए नहीं हिलती।

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 31 October 2026, 3:58 PM IST

Mainpuri: मैनपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने हालिया राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित महारैली के सवाल पर मंत्री जयवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि देश के लोकतंत्र में हर नागरिक और संगठन को अपनी बात रखने और धरना-प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह सब सीमा, मर्यादा और कानून के दायरे में रहकर तथा प्रशासनिक अनुमति के साथ ही होना चाहिए।

चुनाव परिणामों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर खरी-खरी

हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री ने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास पहले भी 6 सीटें थीं और आज भी उतनी ही सीटें बरकरार हैं। राजनीतिक दलों की जीत के दावों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विरोधियों ने ऐसा कौन सा तीर मार लिया है। भाजपा उत्तर प्रदेश में 'अंगद का पैर' की तरह मजबूत है, जो किसी के भी बल-बूते हिलने वाली नहीं है।

गोरखपुर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार हुआ शख्स, खाते से उड़ाई पूरी रकम

यूसीसी (UCC) कानून पर अडिग है सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि वे बिल्कुल सही बात कह रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मंत्री ने जानकारी दी कि भाजपा शासित विभिन्न राज्यों में यह कानून पहले ही लागू किया जा चुका है। यह पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र का भी अहम हिस्सा था और सरकार इसके प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा इसे जल्द लागू किया जाएगा।

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में कोर्ट ने दोबारा जारी किया वारंट

इसरो की उपलब्धि और वैज्ञानिकों को बधाई

देश के अंतरिक्ष विज्ञान की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज यह एडवांस टेक्नोलॉजी का दौर है, जिसमें एस्ट्रोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान का उपयोग कई विकसित देश कर रहे हैं। भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपनी शानदार उपलब्धियों के बल पर देश को वैश्विक स्तर पर पहली पंक्ति में ला खड़ा किया है। आज भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

Location :  Mainpuri

Published :  31 October 2026, 3:58 PM IST