उत्तर प्रदेश के दो युवा आईपीएस अधिकारी, बरेली की अंशिका वर्मा और संभल के कृष्ण कुमार बिश्नोई, 30 मार्च को जोधपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों अफसरों की पहली मुलाकात गोरखपुर में हुई थी। शादी समारोह में परिवार, मित्र और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।

यूपी के दो आईपीएस अफसरों की शादी (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस में एक अनोखी खबर सामने आई है। बरेली की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंशिका वर्मा और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई 30 मार्च को जीवन के सबसे महत्वपूर्ण रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और राजस्थान के जोधपुर में यह समारोह आयोजित किया जाएगा।
हाल ही में होली के मौके पर दोनों का डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अंशिका वर्मा ने बताया कि शादी का समारोह जोधपुर के लारिया रिजॉर्ट में होगा। दोनों परिवारों की ओर से निमंत्रण पत्र छप चुके हैं और मेहमानों को भेजे जा रहे हैं। पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में इस शादी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
शादी से जुड़ी तैयारियों के अनुसार, 29 मार्च को हल्दी की रस्म आयोजित की जाएगी। इसके बाद 30 मार्च को कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंधेंगे। समारोह में दोनों परिवार, रिश्तेदार, मित्र और कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।
IPS कृष्ण बिश्नोई (Img: Google)
कौशांबी जाते समय केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर में खराबी, लखनऊ एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के निवासी हैं। वहीं अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और बरेली में एसपी के रूप में कार्यरत हैं। अंशिका प्रयागराज की रहने वाली हैं और उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
दोनों अफसरों की पहली मुलाकात 2021 में गोरखपुर में हुई थी। बिश्नोई उस समय एसपी सिटी थे, जबकि अंशिका प्रशिक्षणरत अधिकारी थीं। यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और अब यह लव स्टोरी शादी में बदलने जा रही है।
IPS अंशिका वर्मा (Img: Google)
छत्रपति हत्याकांड में बड़ा फैसला: गुरमीत राम रहीम बरी, तीन दोषियों की सजा बरकरार; जानें पूरा अपडेट
गौरतलब है कि 5 और 6 मार्च को दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा गया। अंशिका ने बरेली में 'लंदन ठुमकदा' गाने पर डांस किया, जबकि कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संभल में भोजपुरी गाने पर शिकारी हैट पहनकर डांस किया। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि दोनों अफसर जल्द ही शादी करेंगे।
दोनों के तेज-तर्रार व्यक्तित्व और कार्यशैली के कारण पुलिस महकमे में उनकी शादी को लेकर उत्साह है।