नेपाल त्रासदी पर सोनौली बॉर्डर पर व्यापारियों और पत्रकारों ने जलाए कैंडल, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भारत-नेपाल सीमा पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। नेपाल में आई भीषण त्रासदी में जान गंवाने वालों की याद में सोनौली बॉर्डर पर व्यापारियों और पत्रकारों ने एकजुट होकर कैंडल जलाए और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 August 2026, 11:41 PM IST

Sonauli (Maharajganj): नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की याद में भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर व्यापारियों और पत्रकारों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान व ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

नेपाल के दर्द में भारत साथ खड़ा

व्यापारियों ने कहा कि नेपाल में आई इस भीषण आपदा ने दोनों देशों के लोगों को गहरे दुख में डाल दिया है। भारत और नेपाल के बीच वर्षों पुराने सामाजिक एवं व्यापारिक संबंध हैं, ऐसे कठिन समय में भारतीय व्यापारी समाज नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ा है।

स्वास्थ्य योजनाओं में पिछड़ा महराजगंज! DM ने लगाई फटकार, अफसरों पर कार्रवाई की तलवार

राहत कार्यों में सहयोग देने का संकल्प

श्रद्धांजलि सभा में व्यापारियों ने आपदा प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने और राहत कार्यों में सहयोग देने का संकल्प भी लिया। कैंडल की रोशनी में व्यापारियों ने मृतकों को नमन करते हुए उनके परिवारों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

अखिलेश यादव के निर्देश पर महराजगंज जिले के सपाई पहुंचे नेपाल बाढ़ पीड़ितों के बीच

ये लोग थे मौजूद

इस श्रद्धांजलि सभा में महराजगंज प्रेस क्लब के अमित त्रिपाठी,कमल राय मांझी (नेपाल पत्रकार संघ), इरफान, राहुल, सुदेश त्रिपाठी, अंगद, जियाउद्दीन, सतीश, अजय, प्रिंस समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारी,दिलीप यादव, नेपाल पुलिस व सोनौली चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  30 August 2026, 11:33 PM IST