आगरा में क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के बेटे का संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उसका शव सड़क किनारे बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाकें में सनसनी फैल गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 May 2026, 3:54 PM IST
google-preferred

आगरा: यूपी के आगरा में शनिवार को क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष के बेटे की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक युवक की पहचान काकू (21) के रूप में हुई है। काकू पेशे से कंपाउंडर था जो एक निजि अस्पताल में कार्य करता था। मामला आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित इंदिरा ज्योति नगर का है।

परिजनों ने बताया कि काकू को आखिरी बार एक ऑटो चालक के ऑटो में देखा था, जिसके बाद वह लापता हो गया। उसकी बुलेट बाइक भी अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

उन्होंने बताया कि मृतक के हाथ में इंट्रा कैप लगी हुई थी, जिससे मामला और संदिग्ध माना जा रहा है। वहीं जानकारी सामने आई है कि आकाश को आखिरी बार बिट्टू टैम्पो वाले और अन्य दोस्तो के साथ बिट्टू के साथ हनुमान नगर की ओर जाते देखा गया था।

नाम है उत्तम, कर्म है घटिया, आगरा के इस चर्चित गर्भवती महिला मौत मामला में अस्पताल सील, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक…

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि शव मिलने पर उसके कपड़े फटे हुए थे और हाथ में ड्रिप की सुई लगी हुई थी, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्लीपर बस डंपर में घुसी; एक दर्जन लोग घायल

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Location :  Agra

Published :  16 May 2026, 3:49 PM IST

Advertisement