
सूर्या हत्याकांड (Img : Google)
Ghaziabad Desk : गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया और अब असद का घर भी तोड़ा जाएगा। इसको लेकर गाजियाबाद के एसडीएम ने सोमवार को असद के घर पर नोटिस चिपकाया है। उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले में लगातार एक्शन ले रही है। जहां एक तरफ असद मारा गया। वहीं, पिता जेल में है।
गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड में बड़ा अपडेट: आरोपी असद का घर मिट्टी में मिलेगा, SDM ने चिपकाया नोटिस #ghaziabad #SuryaMurderCase pic.twitter.com/WHI3iW32EX
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 1, 2026
असद के घर पर जो नोटिस चिपकाया गया है। उसमें लिखा है कि यह मकान अवैध जमीन पर बना हुआ है। मकान पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। इसका जवाब असद के पिता को आगामी 15 दिनों में देना होगा। अगर अगले 15 दिनों में जवाब नहीं दिया तो सरकार की तरफ से मकान को तोड़ दिया जाएगा। इन दिनों के दौरान असद के परिवार को अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए गए हैं।
आपको बता दें कि असद को एनकाउंटर में पुलिस ने मार दिया था। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की आधी रात को चाचा की मौजूदगी में असद को दफनाया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। इस वारदात के बाद पुलिस ने जहां एक तरफ असद को एनकाउंटर में मार दिया। वहीं, दूसरी तरफ तीन लोग जेल पहुंच गए हैं। इनमें असद के पिता भी शामिल हैं।
Location : Ghaziabad
Published : 1 June 2026, 6:01 PM IST