जिले के बछरावां क्षेत्र के गुरबख्शखेड़ा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीणों ने एक युवक को चोर समझकर बंधक बना लिया। संदेह होने पर उन्होंने उसे हाथ-पैर बांधकर बैठा लिया गया।

रायबरेली में शातिर चोर धरा
Raebareli: जिले के बछरावां क्षेत्र के गुरबख्शखेड़ा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीणों ने एक युवक को चोर समझकर बंधक बना लिया। संदेह होने पर उन्होंने उसे हाथ-पैर बांधकर बैठा लिया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रायबरेली में चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा है। चोर को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बाँध दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह शातिर बदमाश निकला।
दिल्ली आबकारी केस में केजरीवाल बरी, क्या CBI को झटका? अब हाईकोर्ट में अपील
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया चोर मोहनलालगंज थाना इलाके में पद्मिनी खेडा का रहने वाला है। उसके खिलाफ अलग अलग थानों में 17 मुक़दमे दर्ज हैं। शातिर चोर उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया जब बछरावा थाना इलाके मे गुरबक्शखेडा गांव के लोगों ने इसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवक पर चोरी का शक था, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
Gorakhpur: गीडा में बीच सड़क जाम लगाने वालों की खैर नहीं, होगी ये कार्रवाई
इस तरह की घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में संदेह और भीड़ द्वारा न्याय करने की प्रवृत्ति को दर्शाती है, जो अक्सर निर्दोषों को नुकसान पहुंचाती है। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।