
Raebareli: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में रायबरेली कि समाजवादी सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम किये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सलोन सीएचसी में समाजवादी छात्र सभा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन अवसर पर फल वितरण किया। आज दोपहर में कार्यकर्ताओ ने फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व छात्र सभा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे समाजवादी पार्टी के छात्र सभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव के नेतृत्व में सलोन सीएचसी में बच्चों के लिए दूध व मरीजों के लिए फल वितरित किया।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता छात्र सभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव, डीके यादव, सचिन यादव, आदित्य सिंह यादव, अनुराग यादव, सचिन यादव, अनुराग यादव, जिला सचिव सभा रायबरेली आलोक सिंह यादव, भावी प्रधान केमूपुर इमरान खान, सलमान खान, तनवीर खान, अयूब हबीबी, मुस्लिम हाशमी, सलीम खान, राजू, सीबू, लव कुश यादव, राहुल पासी, अजय पासी, सुभाष, बृजेश पाल, लवलेश हरकेश, सुरेश यादव, शिवम प्रजापति, सुशील यादव, अमन यादव, संजय यादव, गौरव यादव, वीर सिंह यादव, अखिलेश यादव व गुलशन यादव मौजूद रहे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वहीं ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। जहाँ ब्लॉक अध्यक्ष रोहनिया मदनलाल यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष रोहनिया नारेंद्र यादव,दिनेश यादव, विवेक यादव, अरुण यादव, दयाराम यादव, इंद्रेश मौर्य, बब्लू विश्वकर्मा सतीश यादव, बृजेश यादव, अर्जुन यादव,ज्ञान सिंह यादव, नीरज यादव,जुबैर खान,अनुज यादव, आदि लोग मौजूद रहे। इन सभी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष में पूरे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। इसी प्रकार से लालगंज व हरचंदपुर सहित अन्य जगहों पर भी पार्टी के पदाधिकारी में कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Location : Raebareli
Published : 1 July 2025, 7:42 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Birthday Dynamite news update HBD Akhilesh Yadav raebareli latest news samajwadi student wing uttar pradesh