नौतनवा में SIR को लेकर सपा की शुरू की PDA प्रहरी जागरूकता रथ यात्रा, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लोगों को किया जाएगा जागरूक

नौतनवा में समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जागरूकता रथ यात्रा की शुरुआत की। ऐतिहासिक माता बनैलिया मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई यह रथ यात्रा विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम सभाओं और बस्तियों में जाएगी।

Post Published By: ईशा त्यागी
Updated : 7 December 2025, 2:29 PM IST

महराजगंज: नौतनवा में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जागरूकता रथ यात्रा की शुरुआत की। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के ऐतिहासिक माता बनैलिया मंदिर परिसर से किया गया, जहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को रवाना किया।

रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ

जानकारी के मुताबिक,  कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे ने की, जबकि राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी बैजू यादव के सौजन्य से जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कराया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या संशोधन करने के महत्व को समझना हर नागरिक के लिए जरूरी है, क्योंकि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

दस्तावेजों के साथ आवेदन

यह रथ यात्रा विधानसभा नौतनवा 316 के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम सभाओं, टोलों और बस्तियों तक पहुंचेगी। सपा नेताओं का कहना है कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक जानकारी पहुंचाना है जिन्हें मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम कटाने या संशोधन की प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं मिल पाती। यह अभियान लोगों को जागरूक करेगा कि कैसे वे निर्धारित समय सीमा में अपने दस्तावेजों के साथ आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करा सकते हैं।

Uttarakhand: रामनगर में गुलदार का आतंक, खेत से लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला

चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी

नेताओं ने यह भी कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। यदि पात्र मतदाता सूची से बाहर रह जाते हैं, तो वे अपने सबसे महत्वपूर्ण अधिकार से वंचित हो जाते हैं। इसलिए सपा ने यह पहल की है ताकि अधिक से अधिक लोग मतदाता सूची में शामिल हो सकें और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

Haridwar: अर्ध कुंभ से पहले धर्मनगरी में तूफान, महंत गोपाल गिरी ने हरी गिरी को बताया भू-माफिया, दागे ये आरोप

प्रचार सामग्री भी वितरित

रथ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्यारे लाल यादव, दिनेश कुमार, रंजन कुमार, दीपक कुमार, सोनू, सुनील कुमार, प्रिंस पंडित, प्रिंस यादव, गंगा प्रजापति, अर्जुन यादव, राम सिंह सहित समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार सामग्री भी वितरित की जाएगी।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 6 December 2025, 9:08 PM IST