
बकरीद को लेकर हाई अल
Maharajganj : जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों से लेकर बाजारों और प्रमुख चौराहों तक पुलिस की लगातार गश्त जारी है। प्रशासन को आशंका है कि सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है, इसलिए साइबर निगरानी भी तेज कर दी गई है।
गुरुवार को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर कोल्हुई थाना क्षेत्र की 60 से अधिक मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास तैयारी की है। सभी प्रमुख नमाज स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी है। बाजारों, मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।
महराजगंज में खनन माफियाओं पर सबसे बड़ा एक्शन… 71 वाहन सीज, मचा हड़कंप
एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि बकरीद को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष नजर रखी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या माहौल खराब करने वाली सामग्री शेयर करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार ऑनलाइन गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रही है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। प्रशासन का दावा है कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
Location : Maharajganj
Published : 27 May 2026, 7:04 PM IST