बदायूं में रिश्वतखोरी पर वार, लेखपाल रंगे हाथ गया पकड़ा, मचा हड़कंप

बदायूं में एंटी करप्शन की बरेली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विरासत दर्ज करने के नाम पर दस हजार रुपये लेते हुए सदर तहसील में तैनात लेखपाल महेन्द्र को तहसील परिसर से पकड़ा गया। एंटी करप्शन टीम ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 30 December 2025, 10:34 PM IST

Budaun: बदायूं में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी पर लगाम कसने के दावों के बीच एंटी करप्शन टीम ने ऐसा कदम उठाया है। जिससे पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। विरासत दर्ज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे एक लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद बदायूं सदर तहसील में हड़कंप मच गया है।

रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

जनपद बदायूं में एंटी करप्शन की बरेली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक लेखपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल महेन्द्र बदायूं सदर तहसील में तैनात था और विरासत दर्ज करने के एवज में शिकायतकर्ता से लगातार पैसे की मांग कर रहा था। पीड़ित ने जब इससे तंग आकर एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की। टीम ने पूरे मामले की जांच के बाद जाल बिछाया।

आधी रात को गोलियों की आवाज से गूंजा बदायूं: तीन शातिर बदमाश दबोचे, महिला के साथ गन पॉइंट पर किया था यह काम

तहसील परिसर में हुई कार्रवाई

योजना के तहत शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ तहसील परिसर भेजा गया। जैसे ही लेखपाल महेन्द्र ने विरासत दर्ज करने के नाम पर दस हजार रुपये लिए। एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई तहसील परिसर में होते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों और फरियादियों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस कार्रवाई को देखता रह गया।

एंटी करप्शन का प्रेस नोट जारी

एंटी करप्शन टीम ने इस मामले को लेकर प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है। प्रेस नोट में बताया गया है कि आरोपी लेखपाल लंबे समय से विरासत दर्ज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था और शिकायत मिलने के बाद उसे रंगे हाथ पकड़ा गया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Badaun Crime: बदायूं में किशोरी की दर्दनाक हत्या, गांव में सनसनी; जानें पूरा मामला

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 30 December 2025, 10:34 PM IST